विदिशा नगर: जिला अस्पताल में नई जांच लैब का हुआ शुभारंभ, नई प्रकार की बीमारियों की जांच की सुविधा भी अब जिला अस्पताल में होगी
विदिशा के जिला अस्पताल जिलेभर के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है इसमें नई सुविधाओं से अब और ज्यादा राहत मरीजों को मिलेगी। कई ऐसी जांच जिनके लिए भोपाल जाना होता था अब उन्हें यह सुविधा विदिशा जिला अस्पताल में ही उपलब्ध हो जाएगी। इस लैब की निगरानी और संचालन करने वाली पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।