हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, दिए गए जरूरी निर्देश
Hardoi, Hardoi | Mar 15, 2024 हरदोई में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाये। आवश्यक सूचनाओं का प्रेषण ससमय किया जाये। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाये। बैठक में सभी सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।