नौगांव थाना क्षेत्र की ग्राम भदेसर की रहने वाली पिंकी रैकवार ने देर रात अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया,इसके बाद परिजन उन्हें छतरपुर के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। आज 16 मार्च सुबह 11:00 बजे जिला अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।