मिश्रिख: डालमिया चीनी मिल का नवीन पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ, भाजपा विधायक सहित मिल प्रबंधन रहे मौजूद
डालमिया चीनी मिल रामगढ़ का नवीन पराई सत्र 2024- 25 का शुभारंभ हुआ है। इस दौरान भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव सहित मिल प्रबंधन मौजूद रहा। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक सहित मिल प्रबंधन द्वारा नारियल तोड़कर व डोंगे में गन्ना डालकर गन्ना पेराई सत्र 2024 - 25 का शुभारंभ किया गया।