दीगोद: सांगोद के पूर्व विधायक भरत सिंह ने खान की झोपड़ियों को कोटा जिले में शामिल करने के लिए संभागीय आयुक्त को लिखा पत्र
Digod, Kota | Mar 4, 2025 जिले के सांगोद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने संभागीय आयुक्त को पत्र लिखकर बारां जिले के गांव खान की झोपड़ियां को कोटा जिले में शामिल कर इसे गड़ेपान पंचायत में शामिल करने की मांग की है।पूर्व विधायक ने मंगलवार दोपहर 12 बजे बताया कि खान की झोपड़ियां वर्तमान में गांव पलायथा जिला बारां में आता है यह गांव कोटा जिले में आना चाहिए।