दीगोद: जवाहर नगर इलाके में फर्जी दस्तावेज तैयार कर पिता से धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया गया
Digod, Kota | Mar 1, 2025 शहर की जवाहर नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने ही पिता से धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जवाहर नगर सीआई रामलक्ष्मण गुर्जर ने शनिवार शाम सवा 6 बजे बताया कि फरियादी ने 2021 में अपने पुत्र चेतन यादव द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर मुख्तयारनामा बनाकर रिहायशी मकान बेचने का मुकदमा दर्ज करवाया था।