लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित हंसदांड के पास तेज रफ्तार टो वैन ने पुलिसकर्मी की कार को जोरदार ठोकर मार दी। कार में सवार केदमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बाल बाल बच गए।वहीं घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।