टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के लिए नमामि गंगे टीम ने आरती उतारकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद
Sadar, Varanasi | Jun 28, 2024 नमामि गंगे टीम ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में साउथ अफ्रीका टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित गंगा द्वार पर मां गंगा की आरती उतारकर भारतीय टीम का हौसला बुलंद किया। भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर , क्रिकेट बैट इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे ने आमजन के साथ फाइनल में साउथ अफ्रीका पर भारत के अजेय रथ का शंखनाद किया।