जशपुर: जल संरक्षण में मिसाल बन रहा जशपुर, सोक पिट से नवा तरिया तक जल प्रबंधन हो रहा मजबूत
जशपुर जिले में जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के निर्देशन में मनरेगा एवं जनभागीदारी के माध्यम से सोक पिट, वाटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच (WAT), कंटूर ट्रेंच, आजीविका डबरी, नवा तरिया और 5 प्रतिशत मॉडल जैसी संरचनाओं का निर्माण किया