बालाघाट: गर्रा-पिपरिया मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से राहगीर परेशान
बालाघाट जिले के गर्रा-पिपरिया मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह जर्जर होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्था