विदिशा नगर: ग्राम अंडिया में ट्रैक्टर पलटने से रकोली निवासी दो घायल, अस्पताल में किशोर मृत घोषित
शुक्रवार की दोपहर ग्राम रकोली निवासी 22 वर्षीय आकाश रघुवंशी और 15 वर्षीय जितनेश राजपूत ट्रैक्टर चला रहे थे, उनका ट्रैक्टर ग्राम कोलिंजा और अंडिया के बीच से गुजरते वक्त तेज रफ्तार में होने के कारण वह सड़क के किनारे पलट गया और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। जितनेश ट्रेक्टर के नीचे दब गया। जिला अस्पताल मे जितनेश को मृत घोषित कर दिया, आकाश इलाजरत है।