मरवाही: मेंढ़ुका में आंगनबाड़ी केंद्र का जर्जर छज्जा गिरा, बच्चे बाल-बाल बचे
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दूरस्थ आदिवासी गांव मेंढ़ुका से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है, जहां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का जर्जर छज्जा उस समय अचानक भरभराकर नीचे गिर गया जब अंदर मासूम बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। छज्जा गिरते ही केंद्र के भीतर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और बच्चों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया।