सलूंबर, जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा पंच गौरव विषय पर रील्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, पर्यटन स्थलों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्थानीय गौरव को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।