अजयगढ़: जुमे की नमाज पढ़ने गए दुकानदार की दुकान से चोरी 112 पुलिस की मुस्तैदी से वाहन सहित माल बरामद।
अजयगढ़ में जुमे की नमाज के दौरान हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। नगर के ऑटो पार्ट्स व्यवसायी इमरान खान अपनी दुकान बंद कर जुमे की नमाज अदा करने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वैगनआर कार से उनकी दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर दुकान से ऑटो पार्ट्स का सामान लेकर फरार हो गया। नमाज से लौटने पर दुकानदार को चोरी की जानकारी म