मेराल: मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान बाना गांव निवासी साबिर अंसारी की 25 वर्षीय पुत्री सायरा खातून के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के पिता साबिर अंसारी ने