सूरजपुर: कल्याणपुर फूलझर नाला के समीप टर्निंग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
कल्याणपुर फुलझरनाला के पास टर्निंग में रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता करते हुए घायल को बाहर निकाला और उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।