शाहजहांपुर: ददरौल से भाजपा विधायक अरविन्द सिंह ने भेड़ को बचाने गए नदी में डूबे पिता-पुत्र के परिजनों से की मुलाकात
136 ददरौल शाहजहांपुर के अंतर्गत ग्राम रौरा निवासी श्री फकीरे लाल पुत्र सेवाराम (60 वर्ष) व उनके पुत्र विवेक कुमार पाल उम्र (18 वर्ष) की गर्रा नदी में डूबने से दिनांक 16 फरवरी 2025 को मृत्यु हो गई थी। आज मृतकों के गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा जिला प्रशासन से वार्ताकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने हेतु निर्देशित किया।