शाहजहांपुर में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक रोहित की शादी 8 महीने पहले थाना बंडा क्षेत्र की रामनगर कालोनी निवासी सुधा से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी और ससुराल वाले जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे।