रसूलाबाद: जगम्मनपुर धीर के समीप अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटी स्कॉर्पियो, 3 महिलाओं समेत 5 लोग घायल
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत जगम्मनपुर धीर गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक रिक्शा को रौंदते हुए खड्ड में पलट गई जिसमें7लोग सवार थे जिनमें खेरवा बिषधन निवासी रोहित, उषा पत्नी अजय,सुषमा पत्नी जयवीर व सुरसा निवासी शिवपाल व उनकी पत्नी कमला गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि यह सभी लोग दौलतपुर रूरा से एक गमी में शामिल होने गए थे