देहरादून: क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र से गिरफ्तार दो शातिर वाहन चोरों को कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
देहरादून की क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार अभियुक्त सचिन और विशाल शर्मा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से तीन चोरी की बाईकें आरोपियों से बरामद की गई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी नशे की लत के कारण चोरी करते थे।