नवलगढ़ पुलिस प्रशासन व नगरपालिका द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आपको बता दें सड़क सुरक्षा विशेष अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जेसीबी की मदद से सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कई स्थानों पर जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ा गया और सड़कों को साफ किया गया।