सुपाहा गांव में मंगलवार शाम को भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दीनाशंकर पंडित के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज सीएचसी चांदन में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। इधर घटना में मंगलवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।