संग्रामपुर: श्रावणी मेला से पहले कच्ची संग्रामपुर कांवरिया पथ की जर्जर पुलिया बनी चिंता, दुर्घटना की आशंका
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के शुभारंभ में अब महज दो सप्ताह शेष हैं। प्रशासन जहां मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने का दावा कर रहा है, वहीं संग्रामपुर प्रखंड के कहुआ गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ से सटी एक क्षतिग्रस्त पुलिया सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।पुलिया की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई है। रविवार को