जयपुर पुलिस ने देवघर जिला के तीरनगर कुरेवा गांव के गणेश तुरी को साइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी निशानदेही पर कुम्हरबांक गांव में युगल किशोर यादव के घर से तीन चोरी की साइकिल बरामद किया। मौके से चोरी के साइकिल के खरीददार युगलकिशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3 बजे दोनों को बांका जेल भेज दिया गया।