चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अपने कक्ष में मीटिंग ली, सहकारिता विभाग की उपलब्धियों और गतिविधियों की की समीक्षा
Churu, Churu | Oct 26, 2024 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब अपने कक्ष में सहकारिता विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंनेे कहा कि अधिकारी रोबोट नहीं बनें, अपना माइंड अप्लाई करें और देखें कि कैसे ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभान्वित किया जा सकता है। उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) विभा खेतान, केंद्रीय सहकारी बैंक प्रबंध निदेशक मदनलाल शर्मा उपस्थित थे।