थैलेसीमिया नाम बीमारी से ग्रसित 4 बच्चो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।लेकिन HIV ग्रसित ब्लड इन बच्चों को चढ़ा दिया गया था।जिस वजह से यह मासूम बच्चे जानलेवा बीमारी HIV के संक्रमण में आ चुके है।साथ ही अब जिंदगी और मौत से जूझ रहे है।जिसे लेकर रैगाव विधान सभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार पर साधा निशाना।