सांगोद: कनवास क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से भैंस चोरी की बड़ी वारदात नाकाम, पीड़ित ने थाने में दी रिपोर्ट
Sangod, Kota | May 24, 2026 सांगोद क्षेत्र के कनवास में ग्रामीणों की सतर्कता से भैंस चोरी की एक बड़ी वारदात नाकाम हो गई। सिमलिया गांव के पास जंगल के रास्ते भैंसें ले जा रहे कुछ युवक ग्रामीणों को देखकर मौके से फरार हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने पीछा कर भैंसों को सुरक्षित छुड़ा लिया। जानकारी के अनुसार हिंगोनिया निवासी हरिप्रसाद मीणा पुत्र रामस्वरूप मीणा की भैंस चोरी हो गई थी।