लोहारू: विवेकानंद सी. सै. स्कूल, लोहारू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया
Loharu, Bhiwani | Aug 14, 2025 विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारू में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस अवसर पर राधा-कृष्ण नृत्य, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, मटकी सजावट तथा बाल कलाकारों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया।