लोहारू: एसडीएम मनोज दलाल के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उपमंडल प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा
Loharu, Bhiwani | Aug 14, 2025 हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीरवार को लोहारू में उपमंडल प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। एसडीएम मनोज दलाल के मार्गदर्शन में बीडीपीओ विनोद सांगवान के नेतृत्व में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं में भाग लिया।