लोहारू: लोहारू के देवीलाल स्टेडियम में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा
Loharu, Bhiwani | Aug 14, 2025 लोहारू के देवीलाल स्टेडियम में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे तथा राष्ट्रीय धुन प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहारू एसडीएम मनोज दलाल करेंगे।