फागी: जोबनेर में महावीर जयंती पर प्रथम रक्तदान शिविर हुआ आयोजित, 300 से ज्यादा लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
Phagi, Jaipur | Apr 21, 2024 जैन समाज के द्वारा आज जोबनेर कस्बे में भगवान महावीर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाई। वही जैन भवन में प्रथम रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया जहां महिलाओं ने भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 300 यूनिट से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जोया ने 48वीं और पूर्व पार्षद राजेंद्र मीणा ने 39 वीं बार रक्तदान किया