फागी: दूदू हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी, हादसे में दो की हुई मौत, एक हुआ गंभीर घायल
Phagi, Jaipur | Apr 20, 2024 दूदू हाईवे पर आज शाम मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया जिसे दूदू के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर घायल होने पर जयपुर रैफर किया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी।