सेगांव: निमाड़ का महापर्व गणगौर: सेगांव में तृतीय तिथि पर धूमधाम से पटखुली, निमाड़ी गम्मत ने बांधा समां #सेगावन्यूज़ #गणगौरपर्व
निमाड़ के महापर्व गणगौर की शुरुआत सेगांव में चेत्र नवरात्रि की तृतीय तिथि पर धूमधाम से हुई। जहां माता जी की बाड़ी के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त में माता जी की बाड़ी के पट खुलने के साथ ही हजारों श्रद्धालु परिवार सहित माता रानी के पवित्र ज्वारों के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने पूरे विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर अपनी श्रद्ध