दुधि: दुद्धी - मनबसा चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, सीएचसी में भर्ती किया गया
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव के चौराहे पर शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है और सिर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद हैं।घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।