विदिशा नगर: खाद संकट और बिजली समस्या को लेकर किसान कांग्रेस का धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला किसान कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी ने माधवगंज पर शनिवार दोपहर 1:00 बजे धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खाद की उपलब्धता, समय पर बिजली आपूर्ति और किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई।