कुडू: कुडू में संकुल स्तरीय प्रधानाचार्य हुई बैठक,शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर।
Kuru, Lohardaga | Jun 19, 2026 कुडू पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी में संकुल के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 : 30 बजे संकुल प्रधान अलीरजा अंसारी की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापक कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड साधनसेवी रसीदा खातून विशेष रूप से उपस्थित रहीं।