खगड़िया: ताजपुर में करंट लगने से एक युवक झुलसा, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
खगड़िया- सहरसा जिले के बॉर्डर क्षेत्र ताजपुर में गुरुवार दिन के 1:00 बजे को करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गए। जिसकी पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के रहने वाले सुमित कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि एक यज्ञ में पंडाल बना हुआ था, पंडाल में बिजली के नंगे तार नीचे कर गिर गया। वहीं सुमित कुमार पंडाल में जाने के दौरान नंगे तार के