टिब्बी स्थित सांसी मोहल्ले में शनिवार को 'मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा' के तहत ग्राम चौपाल आयोजित की गई। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण परिवारों की आजीविका और सम्मान की नींव है, जिसे भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से कमजोर कर रही है। पूनिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों के वित्तीय अधिकार छीन रही है।