आगामी चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी हद तक सुधरेगा और कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उक्त बातें जिलाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने रविवार को दोपहर करीब 3 बजे नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तनख़ा से मुलाकात के दौरान कही। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता रमेश के साहू भी उपस्थित रहे।