टीकमगढ़: पपौरा जी मंदिर में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने झाड़ू लगाकर की स्वच्छता सेवा अधिकारी रहे मौजूद
केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय डॉ वीरेंद्र कुमार ने अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के भव्य एवं दिव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज स्वच्छता अभियान अंतर्गत पपौरा जी मंदिर में तथा उसके आसपास स्वच्छता सेवा की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि व अपर कलेक्टर पीएस चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे