सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम सैय्यद माजरा के हाईवे किनारे स्थित कब्रिस्तान में लगातार तीन दिन की भारी बारिश और नालों से जल निकासी न होने के कारण जलभराव हो गया। बारिश से पानी में तैरते हुए कुछ दफनाए गए शव दिखाई देने पर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे गांव में अफरा-तफरी मच गई।