बेनीपुर: हत्या के 72 घंटे बाद भी तीन नामजद फरार गांव में तनाव
बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में 25 जून की देर रात पानी की बोतल को लेकर हुई विवाद में चाकू मार कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस अब तक तीन नामजद अभिक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है घटना को 72 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से गांव में तनाव का माहौल है