रोसड़ा बाजार के नंद चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब हसनपुर चीनी मिल की ओर गन्ना लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पर बंधी रस्सी अचानक टूट गई। रस्सी टूटते ही ट्रॉली पर लदा भारी मात्रा में गन्ना सड़क पर बिखर गया। हालांकि, उस समय सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी। जिस कारण किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई और एक