इटकी: इटकी से मदीना के लिए 38 जायरीन 'लबबैक' की सदाओं के साथ रवाना, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बढ़ाया हौंसला
Itki, Ranchi | Apr 16, 2026 इटकी प्रखंड से 38 हज यात्रियों का जत्था 'लबबैक' की सदाओं के साथ रवाना हुआ। जामा मस्जिद में सामूहिक दुआ के बाद पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और ग्रामीणों ने जायरीनों को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर विदाई दी। इस दल में 18 महिलाएं भी शामिल हैं। जायरीन कोलकाता और दिल्ली से मदीना व जेद्दा के लिए उड़ान भरेंगे। विदाई के वक्त पूरा इलाका भक्तिमय माहौल और दुआओं से गूंज उठा।