अररिया: अररिया सदर प्रखंड के बोची गांव में पुवाल की ढेर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Araria, Araria | Mar 17, 2025 अररिया सदर प्रखंड के बोची गांव में रविवार की देर रात्रि पुवाल के ढेर में अचानक आग लग गई, जिससे स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।