ललितपुर: गोविंद नगर में खुली पड़ी नाली में बाइक सवार युवक बाइक समेत गिरा, गंभीर रूप से घायल, घटना सीसीटीवी में कैद
ललितपुर शहर के गोविंद नगर मोहल्ले में खुली पड़ी नाली में बाइक सवार युवक बाइक समेत गिर गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नाली से बाहर निकाला गया घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है,स्थानीय लोगों ने नगरपालिका की कार्य शैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।