सरवाड़: सरवाड़ क्षेत्र में मौसम का तांडव, धूल भरी आंधी से दहशत, हिंगोनिया में टीन-टप्पर उड़े, पेड़ धराशायी, जनजीवन ठप
Sarwar, Ajmer | Jun 6, 2026 क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6 बजे अचानक तेज हवा के साथ आई धूल भरी आंधी ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।तूफान से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।आसमान में अचानक काले बादल छा गए।धूल गुबार उठा और विजिबिलिटी जीरो हो गई।सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को गाड़ियां रोकनी पड़ी।हिंगोनिया में टीन-टप्पर हवा में उड़ गए।कई जगह छप्पर व सड़क पर पेड़ भी गिर गए।