चम्बा: दूषित पेयजल का सेवन करने को मजबूर हुए राजपुरा गांव के लोग, क्षेत्र में बीमारी फैलने का बढ़ा अंदेशा #jansamsya
Chamba, Chamba | Sep 15, 2025 जिला मुख्यालय चम्बा के साथ लगते राजपुरा गांव में लोग दूषित पेयजल का सेवन करने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि बीते 4 दिनों से लोगों के घरों में मिट्टी युक्त पानी पहुंच रहा है जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने का अंदेशा भी बढ़ गया है। कई बार जल शक्ति विभाग को सूचित किया गया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सोमवार को स्थानीय महिलाओं ने यह जानकारी दी।