ठठिया में बिजली बिल बकाया उपभोक्ताओं के लिए राहत योजना शुरू की गई है। बुधवार शाम 4 बजे ठठिया बिजली उपकेंद्र के एसडीओ अभिनव कान्दू और अवर अभियंता अंगद कुमार के नेतृत्व में ठठिया कस्बे और देहात क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान अखिल माथुर बाबू, नीरज कुमार, ओमप्रकाश कुमार और टिक्कू कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।