अरवल: अरवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Arwal, Arwal | Jun 7, 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत अरवल थाना पुलिस ने रविवार को अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से अवैध खनन और बालू परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच की जा रही है।